पूर्व TMC सांसद व अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल

राज्यसभा के उम्मीदवारों का मतदान 16 को

कोयल पश्चिम बंगाल राज्यसभा की उम्मीदवार भी हैं

Actress Rukmini Mallick, Koel Mallick West Bengal Kolkata: बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक(कोयल मल्लिक) भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था, जिसके एक दिन बाद ही वह पार्टी में शामिल हुईं। दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी, कोयल मल्लिक ने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद के तौर पर काम किया था। विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। कोयल मल्लिक का बीजेपी में स्वागत करते हुए, पार्टी के पश्चिम बंगाल महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि अभिनेत्री कोयल मल्लिक सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्तूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।

 

 

Back to top button