
SC ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को दिया नोटिस
Delhi Supreme Court Election Commissioner Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आज चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया, दोनों नोटिसों को जोड़ा गया। कुल 7 पक्षों को नोटिस जारी किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की कि नया फार्म 6 हमने अप्रूव नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि पहले हमें सभी पक्षों को सुनने दीजिए, जो भी निर्णय गलत होगा हम उसे रद्द कर सकते हैं, पहले उनका जवाब आने दीजिए। दोनों चुनाव आयुक्तों से भी जवाब मांगा गया। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया है।
राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यही बड़ी बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के विरुद्ध सुनवाई शुरू करते हुए नोटिस जारी किया। उन्होने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है।





