
यूपी पुलिस में फिर फेरबदल, रायबरेली-कासगंज-बरेली में बदली ASP की तैनाती
UP Police Transfer News: यूपी पुलिस में ASP स्तर पर बड़ा फेरबदल, रायबरेली, कासगंज और बरेली में बदली जिम्मेदारी; दो अधिकारियों का स्थानांतरण निरस्त
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के पांच अधिकारियों के तबादलों में संशोधन किया गया है। शासन के नए आदेश के तहत दो अधिकारियों के पूर्व स्थानांतरण निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि तीन अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के बाद रायबरेली, कासगंज और बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर जिम्मेदारियां बदली हैं।
किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?
नए आदेश के अनुसार अधिकारियों की तैनाती में इस तरह बदलाव किया गया है:
- संतोष कुमार-प्रथम: अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर प्रस्तावित उनका स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
- पवन गौतम: अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), खीरी से कासगंज स्थानांतरणाधीन पवन गौतम को अब अपर पुलिस अधीक्षक, रायबरेली बनाया गया है।
- आलोक सिंह-तृतीय: अपर पुलिस अधीक्षक, रायबरेली से अब अपर पुलिस अधीक्षक, कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
- आलोक कुमार जायसवाल: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), बरेली के पद पर प्रस्तावित उनका स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
- संतोष कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ से अब अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), बरेली के पद पर तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें…
‘बाबा पागलदास’ का राज खुला, 40 साल से फरार रामप्रकाश को पुलिस ने बरेली से पकड़ा
रायबरेली और कासगंज में बदली जिम्मेदारी
तबादला संशोधन के बाद रायबरेली में पवन गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। वहीं रायबरेली में तैनात आलोक सिंह-तृतीय को कासगंज भेजा गया है। इससे दोनों जिलों में ASP स्तर पर नई तैनाती हुई है।
यह भी पढ़ें…
Max-Medanta समेत कई अस्पताल जांच के घेरे में, दवाओं के MRP पर बड़ा खेल; FSDA की रेड…
बरेली में भी हुआ बदलाव
बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के पद पर भी बदलाव किया गया है। इस पद पर स्थानांतरणाधीन आलोक कुमार जायसवाल का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद संतोष कुमार को बरेली में ASP (उत्तरी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह संशोधन सितंबर में किए गए बड़े पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के बाद आया है। उस समय उत्तर प्रदेश में 31 अपर पुलिस अधीक्षकों समेत कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए थे।
यह भी पढ़ें…





