
दशकों पुरानी PNR सीरीज खत्म… रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था, जानें क्या बदलेगा…
Railway PNR Number Change: दशकों पुरानी PNR व्यवस्था बदलेगी, दिसंबर 2026 से सभी ट्रेनों में नए नंबरों की शुरुआत 1, 3, 5 या 7 से होगी।
Delhi: भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट से जुड़ी दशकों पुरानी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर ली है। रेलवे टिकट पर मिलने वाले 10 अंकों के पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (PNR) की मौजूदा सीरीज को अब बदला जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत दिसंबर 2026 के तीसरे सप्ताह तक देश की सभी ट्रेनों में नई PNR सीरीज लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।
फिलहाल इसका पायलट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलने वाली ट्रेन संख्या 14210 में शुरू किया गया है। इस ट्रेन के टिकटों पर अब नई PNR सीरीज के तहत नंबर जारी किए जा रहे हैं, जो 500 सीरीज से शुरू हो रहे हैं।
अब 1, 3, 5 या 7 से शुरू होगा PNR
नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को मिलने वाले PNR नंबर की शुरुआत 1, 3, 5 या 7 अंकों से होगी। यानी PNR की शुरुआत अब ऑड (Odd) नंबर से होगी।
मौजूदा व्यवस्था में PNR नंबर की शुरुआत अलग-अलग रिजर्वेशन डेटाबेस सेंटर के आधार पर होती है। दिल्ली सेंटर से जुड़े PNR आम तौर पर 2, कोलकाता से 6, मुंबई से 8 और चेन्नई सेंटर से 4 अंक से शुरू होते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह दशकों पुरानी सीरीज खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें…
गाय परमेलिन से न्यूक्लियर एनर्जी में सहयोग करने पर बनी सहमति:PM Modi
क्यों बदली जा रही है PNR की सीरीज?
रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को नेक्स्ट जेनरेशन सिस्टम में अपग्रेड किया है।
नए सिस्टम के जरिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को पहले से तेज और अधिक सुविधाजनक बनाया गया है। सीट की उपलब्धता, लोअर बर्थ की स्थिति, किराए की जानकारी और टिकट से जुड़ी अन्य जानकारियां तेजी से उपलब्ध कराने के साथ ही नाम में गलती होने पर तत्काल सुधार जैसी सुविधाओं को भी बेहतर किया गया है।
बताया जा रहा है कि पुराने PNR सीरीज स्ट्रक्चर के कारण नए आधुनिक सॉफ्टवेयर के संचालन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ रही थीं। इसी वजह से PNR नंबरों को नई सीरीज में माइग्रेट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
Delhi Rape: Supreme Court ने Delhi Police को दिए सख्त निर्देश
पुराने टिकट वालों को ध्यान रखना होगा
नई PNR व्यवस्था लागू होने के दौरान पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को कुछ परिस्थितियों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि किसी यात्री ने पुराने सिस्टम के तहत एडवांस टिकट बुक किया है और नई व्यवस्था लागू होने के बाद उसमें यात्रा की तारीख में बदलाव या अन्य मॉडिफिकेशन कराना चाहता है, तो उसे पुराना टिकट कैंसिल कराकर नए सिरे से टिकट बुक कराना पड़ सकता है।
रेलवे की योजना के मुताबिक दिसंबर 2026 के तीसरे सप्ताह तक देश की सभी ट्रेनों में नई PNR व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके बाद यात्रियों के टिकट पर मिलने वाले PNR नंबर की शुरुआत मौजूदा 2, 4, 6 और 8 सीरीज के बजाय 1, 3, 5 और 7 से होगी।
यह भी पढ़ें…





