ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, राहुल और प्रियंका का सड़क पर प्रदर्शन

INDIA Bloc Protest: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को राजनीतिक पारा उस वक्त काफी हाई हो गया जब ‘INDIA’ गठबंधन के बैनर तले विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग (Election Commission) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने नए संसद भवन के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला।

इस मार्च में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता हाथों में तख्तियां और बैनर लिए नजर आए।

‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

सांसद सेव डेमोक्रेसी का बैनर लेकर पहुंचे हैं और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगा रहे हैं। राहुल के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ का पोस्टर है। संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में नई संसद से चुनाव आयोग तक के मार्च में AAP और DMK शामिल नहीं है।

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और पार्टी के कुछ अन्य युवा सांसद पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए हैं। वहीं, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, डी. राजा और INDIA ब्लॉक के दूसरे वरिष्ठ नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पहला बैरिकेड संसद भवन से करीब 400 मीटर की दूरी पर था। बसें भी मौके पर पहुंच गई हैं। पैरामिलिट्री फोर्स भी आगे आ गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़े- Delhi Rape: Supreme Court ने Delhi Police को दिए सख्त निर्देश

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार स्वतंत्रता के बाद मिले सार्वभौमिक मताधिकार के अधिकार को खत्म करने की साजिश रच रही है। विपक्षी दलों का दावा है कि SIR प्रक्रिया के तहत बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे निष्पक्ष चुनावों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

ये भी पढ़े- गाय परमेलिन से न्यूक्लियर एनर्जी में सहयोग करने पर बनी सहमति:PM Modi

इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी। संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल, आरएएफ (RAF) और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच विपक्षी सांसद ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई जाती और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह विरोध और अभियान देशव्यापी स्तर पर जारी रहेगा।

ये भी पढ़े- दशकों पुरानी PNR सीरीज खत्म… रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था, जानें क्या बदलेगा…

Back to top button