Stock Market: रेपो रेट फैसले से पहले शेयर बाजार में गिरावट, Sensex-Nifty लाल निशान में

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। आज दोनों प्रमुख सूचकांक 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी (NSE Nifty50) और 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) लाल निशान पर खुले।

बीएसई सेंसेक्स 439.86 अंक या 0.60% गिरकर 72,627.95 पर आ गया, जबकि निफ्टी 161.10 अंक या 0.71% गिरकर 22,615 पर आ गया। आरबीआई के मौद्रिक नीति संबंधी फैसले से पहले सतर्क रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच दो सत्र की तेजी के बाद बाजार में यह गिरावट देखने को मिली।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

शुरुआती कारोबार में Bombay Stock Exchange (BSE) का Sensex 449.50 अंक (0.62%) टूटकर 72,618.31 के स्तर पर खुला, जबकि National Stock Exchange (NSE) का Nifty 161.40 अंक (0.71%) फिसलकर 22,614.70 के आसपास कारोबार करता नजर आया।

बाजार में चौतरफा बिकवाली के कारण Consumer Durables और Auto शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। Titan 3.39% की बड़ी गिरावट के साथ सबसे बड़ा Loser रहा, इसके अलावा SBI Life, Asian Paints, Hindalco और Maruti में भी बड़ी कमजोरी दर्ज की गई। हालांकि, Pharma और Telecom सेक्टर के कुछ चुनिंदा शेयरों (जैसे Dr. Reddy’s और Bharti Airtel) में हल्की खरीदारी जरूर देखने को मिली।

जापान का निक्केई 225 स्थिर रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.57% और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.13% गिर गया।

अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखी गई, एसएंडपी 500 में 0.58% की वृद्धि हुई। डाउ जोन्स में 0.49% की बढ़त हुई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 0.45% की वृद्धि दर्ज की गई।

Market Experts के अनुसार, RBI द्वारा Interest Rates पर होने वाली घोषणा से पहले निवेशक किसी भी बड़े Risk से बच रहे हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुस्ती और Crude Oil की कीमतों के उतार-चढ़ाव ने भी Market की अस्थिरता को बढ़ा दिया है।

Back to top button