‘Ramayana’ से सामने आया अरुण गोविल का नया लुक, राजा दशरथ के रूप में आए नजर

Ramayana movie: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने नया कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें वरिष्ठ अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) राजा दशरथ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं।

राम के किरदार के बाद अब राजा दशरथ के अवतार में अरुण गोविल को देखना खास होने वाला है। फिल्म से सामने आए उनके लुक ने सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।

मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अरुण गोविल का लुक शेयर करते हुए लिखा, “उन्होंने एक पीढ़ी के लिए भगवान राम को जीवंत किया था। अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में लौट आए हैं।” इस नए पोस्टर में अरुण गोविल का लुक बेहद भव्य और प्रभावशाली दिखाई दे रहा है, जो अयोध्या के सम्राट की गरिमा और अधिकार को पूरी तरह दर्शाता है।

रामायण’  स्टार कास्ट

बता दें कि ‘रामायण’  में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। इनके अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह सहित कई अन्य कलाकार भी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे।

ये भी पढ़े-‘जहां चाहें भेज दें, मैं तैयार हूं’… सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव का छलका दर्द

‘रामायण पार्ट 1’  कब होगी रिलीज

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी।

फिल्म का पहला पार्ट, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े-दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, बेटी सरायाह संग शेयर की गुडन्यूज

Back to top button