
Jio IPO की आई तारीख! इस दिन खुलकर होगा लिस्ट
37000 करोड़ का होगा इश्यू, जानिए आखिर क्या होगा प्राइस बैंड?
Jio भारत में अब तक का सबसे बड़ा IPO
Mumbai Reliance Industries Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलिकॉम कंपनी जियो के आईपीओ (JIO IPO) का पब्लिक इश्यू दशहरा के आसपास आ सकता है। 4 अरब डॉलर (यानी ₹37,700 करोड़) के फंड साइज के साथ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। कंपनी द्वारा 12 अक्टूबर के बाद अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किए जाने की उम्मीद है, और आईपीओ की कीमत ₹1,150-₹1,220 प्रति शेयर के बीच रहने की संभावना है।
12 अक्टूबर के बाद RHP (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल होने की उम्मीद है।
19 अक्टूबर को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुलने की संभावना है।
आम निवेशकों के लिए यह 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच खुल सकता है।
28 अक्टूबर तक शेयर बाज़ार में इसकी लिस्टिंग की योजना है।
27करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू
जियो आईपीओ की खास बात है कि यह पूरी तरह से 27 करोड़ नए शेयरों का होगा। इसमें ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) नहीं होगा। इसका मतलब है कि कोई भी मौजूदा बड़ा निवेशक अपने शेयर नहीं बेच रहा है और वे कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे। इन बिग इन्वेस्टर्स में मेटा, गूगल, सिल्वर लेक और KKR के नाम शामिल हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी की कुल वैल्यूएशन 9.5 लाख करोड़ रुपये या उससे भी अधिक आंकी जा रही है।





