Rajasthan में Ex BJP MLA अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या

Bharatpur, Rajasthan:   राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत हो गई। घटना भौंड़ा गांव में हुई, जहां क्रेशर खनन लीज को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम प्लांट पर पहुंचे अतर सिंह पर 70 से 80 लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में उनके सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरतलब है कि अतर सिंह भड़ाना मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 2003 में राजस्थान की वैर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक का पद संभाला था। उनकी मौत की खबर के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा है।

अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश के अनुसार, वह रविवार शाम करीब 6:30 बजे भौंड़ा गांव स्थित अपने क्रेशर खनन लीज प्लांट पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमले में अतर सिंह और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को तत्काल वैर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर अतर सिंह को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर किया गया। अतर सिंह भड़ाना को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। SMS थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे उपचार के दौरान पूर्व विधायक की मौत हो गई। वहीं, घायल गगन शर्मा का भरतपुर में इलाज किया जा रहा है।

 

Back to top button