Suryaa: अंत से आरंभ तक’ दहाड़ने को तैयार सनी देओल, नई फिल्म ‘सूर्या’ का फर्स्ट लुक आउट

Suryaa First Look: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने एक्शन में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निर्माताओं ने सोमवार को सनी देओल की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ (Suryaa: Ant Se Aarambh Tak) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

इसके साथ ही फिल्म का एक बेहद इंटेंस और रफ एंड टफ फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

सिगरेट पीते नजर आए सनी पाजी

सामने आए फर्स्ट लुक वीडियो और पोस्टर में सनी देओल का एक अलग ही और खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है। बढ़ी हुई दाढ़ी, चेहरे पर गंभीर रौब और हाथ में सिगरेट थामे सनी देओल का यह लुक पूरी तरह से एक इंटेंस क्राइम-थ्रिलर फिल्म की गवाही दे रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

पोस्टर के साथ फिल्म को ‘अंत से आरंभ तक’ (Torn between his past and present, he uncovers the truth) की दमदार टैगलाइन दी गई है, जो यह संकेत देती है कि कहानी अतीत और वर्तमान के रहस्यों और न्याय की लड़ाई के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘सूर्या’?

मेकर्स ने फिल्म के ऐलान के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। सनी देओल की यह एक्शन से भरपूर क्राइम-थ्रिलर फिल्म इसी साल 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मलयालम सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर एम. पद्मकुमार (M. Padmakumar) कर रहे हैं, जो इसके जरिए अपना बॉलीवुड directorial डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2018 की चर्चित और समीक्षकों द्वारा सराहा गई मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘जोसेफ’ का हिंदी रीमेक बताई जा रही है।

ये भी पढ़े-39 साल बाद फिर साथ दिखेंगे ‘राम-सीता’; OTT पर रिलीज होगी फिल्म ‘नोटिस’

दमदार स्टार कास्ट आएगी नजर

फिल्म ‘सूर्या’ में सनी देओल के अलावा भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार और अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan), अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal), जिशु सेनगुप्ता, टीनू आनंद और मनीष वाधवा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट, लोकेश मुकुट और कमल मुकुट ने एमएम मूव्हीज (MM Moviez) के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। गदर 2 के बाद सनी पाजी के इस नए और रॉ अवतार को देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा बेताब नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े-CJP प्रदर्शन के बीच अनुराग कश्यप, प्रकाश राज समेत इन बॉलीवुड सितारों ने सरकार पर बोला हमला

Back to top button