
Gunmaaster G9 के सेट पर हादसे से बाल-बाल बचे Emraan Hashmi
Emraan Hashmi Gunmaster G9: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ (Gunmaster G9) की शूटिंग में व्यस्त हैं।
फिल्म के एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान खतरनाक स्टंट एक डरावने हादसे में बदलते-बदलते बचा है, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए। इस घटना का एक ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।
क्रेन से लटकी SUV अचानक पलटी
सामने आई जानकारी और वायरल वीडियो के मुताबिक, फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान क्रेन की मदद से एक एसयूवी (SUV) कार को हवा में लटकाया गया था। यह एक कार-फ्लिप स्टंट का हिस्सा था, लेकिन अचानक तकनीकी गड़बड़ी या नियंत्रण छूटने के कारण क्रेन से बंधी गाड़ी बेकाबू होकर हवा में ही पलट गई।
View this post on Instagram
पलटते हुए यह भारी-भरकम गाड़ी नीचे खड़ी एक अन्य काली वैन पर जा गिरी। गनीमत यह रही कि जिस जगह यह गाड़ी गिरी, वहां से अभिनेता इमरान हाशमी बेहद नजदीक मौजूद थे। यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी सीधे उनके चेहरे और शरीर के बेहद करीब आ गई थी, जिससे एक बड़ा और गंभीर हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़े-संत देवराहा बाबा की जीवन पर बनेगी फिल्म, कई रहस्यों का होगा पर्दाफाश
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का यह वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और इमरान हाशमी के फैंस उनकी सलामती को लेकर चिंता जता रहे हैं। हालांकि, अभिनेता के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुष्टि कर दी है कि इमरान बिल्कुल ठीक हैं और शूटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
आपको बता दें कि आदित्य दत्त के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी का एक अलग ही एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म आगामी 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेट पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर एक्शन फिल्मों की शूटिंग के दौरान बरती जाने वाली कड़ी सुरक्षा और जोखिमों पर चर्चा छेड़ दी है।
ये भी पढ़े- Suryaa: अंत से आरंभ तक’ दहाड़ने को तैयार सनी देओल, नई फिल्म ‘सूर्या’ का फर्स्ट लुक आउट





