
Elon Musk को Mukesh Ambani ने ललकारा
Starlink आओ! मै मुकाबले के लिए तैयार बैठा हूं…
Starlink elon musk mukesh ambani Reliance Mumbai: स्टारलिंक सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्षेत्र में उतरने वाली सभी कंपनियों के साथ स्वस्थ और पारदर्शी मुकाबले का खुले दिल से स्वागत करता है। हालांकि, बयान के अंत में यह भी रेखांकित किया गया कि जियो सहित हर कंपनी का दायित्व है कि वह भारत के नागरिकों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करे और देश के कानूनों, संप्रभु नियमों और राष्ट्रीय नीतियों का पूरी निष्ठा से पालन करे।अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क द्वारा स्टारलिंक की भारत में एंट्री को रोके जाने और मुकेश अंबानी पर व्यक्तिगत तंज कसे जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आधिकारिक बयान जारी कर अपना रुख स्पष्ट किया है। रिलायंस ने मस्क के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कंपनी ने कभी भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से परहेज नहीं किया है और भारत का कानून सभी कंपनियों चाहे वह देसी हों या विदेशी सभी पर समान रूप से लागू होता है। गौतलब है कि एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ तक कह दिया था और सवाल उठाया था कि क्या वे भारत में स्टारलिंक को निष्पक्ष तरीके से प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देंगे।
भारत का कानून सभी कंपनियों के लिए एक समान
हर भारतीय कंपनी की तरह, रिलायंस भी ऐसे देश में आगे बढ़ी है, जहां देशी और विदेशी दोनों प्रकार के निवेश और नए विचारों का स्वागत किया जाता है। लेकिन यह स्वतंत्रता कानून के नियमों पर आधारित है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंसिंग प्रक्रिया सभी आवेदकों के लिए एक समान है। खुद जियो की अपनी सैटेलाइट सेवाओं को भी अभी तक जरूरी सरकारी मंजूरियों का इंतजार है। प्रतिस्पर्धा ही सेवा की कसौटी: “रिलायंस कभी भी प्रतिस्पर्धा से नहीं डरा। हम इसे इस बात की सबसे बड़ी कसौटी मानते हैं कि ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सेवा कौन उपलब्ध कराता है। कंपनी ने अपने टेलीकॉम सफर का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2016 में जब जियो ने भारतीय दूरसंचार बाजार में कदम रखा था, तब पहले से कई स्थापित दिग्गज कंपनियां मौजूद थीं और जियो के पास शून्य ग्राहक थे। लेकिन अपनी गुणवत्ता के दम पर पिछले दस वर्षों में जियो ने 53 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं का विश्वास जीता और भारतीयों को दुनिया का सबसे सस्ता डेटा व बेहतरीन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया।





