
Bangladesh की तर्ज पर Bharat में शासन बदलना चाहती है Congress:राजनाथ सिंह
Bharat Bangladesh Lucknow Defence Minister Rajnath Singh: विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की बात की जा रही है, जो भी आंदोलन हो रहा है वो देश के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नहीं.. बल्कि देश में सत्ता परिवर्तन की कोशिश की जा रही है। ये सत्ता हासिल करने की साजिश है। सरकार को खुलेआम गिराने की बात की जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा दिल्ली में पिछले दिनों जो घटनाक्रम हुए, वो कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस और उनके राजनीतिक सहयोगी प्रत्यक्ष रूप से और अपने समर्थक संगठनों के माध्यम से युवाओं की उर्जा को रचनात्मक कार्यों और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में लाने की जगह राजनीतिक टकराव और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
नौजवानों को अराजकता की राजनीत का मोहरा बनाने की कोशिश
देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीत का मोहरा बनाने की कोशिश की जा रही है। बांग्लादेश की तर्ज पर शासन बदलना चाहते हैं और एक प्रेस वार्ता में खुलकर कहते हैं कि उसने शासन बदलने की प्ररेणा बांग्लादेश से ली है। तो दूसरा डंके की चोट पर सरकार गिराने की बात करता है। यह साफ करता है कि इनका इकलौता एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना और देश में आग लगाना है। शासन बदलने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, इससे पता चलता है कि उनकी लड़ाई चुनाव सुधार, SIR, ज्ञानेश कुमार, देश के नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए नहीं है। उनकी लड़ाई देश में अराजकता पैदा करके सत्ता हासिल करने की उनकी साजिश है।
भारत की विकास यात्रा में बाधा डालने का लाइसेंस नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मैं कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को यह समझना होगा कि लोकतंत्र अराजकता फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं की साख पर चोट करने या भारत की विकास यात्रा में बाधा डालने का लाइसेंस नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय के कल की टिप्पणी भी मैं समझता हूं कि इसी ओर एक संकेत है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कानून का सम्मान करना भी आवश्यक है। राहुल गांधी को लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर व्यवधान की राजनीति करने के बजाय जनमत का सम्मान करते हुए अपनी राजनीतिक भूमिका पर आत्ममंथन करना चाहिए। यह मेरा राहुल गांधी को सलाह है।
UP में Congress 37 सालों से सत्ता से OUT
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 37 सालों से सत्ता से बाहर है…मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या समाजवादी पार्टी के बगैर आप अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य रखते हैं या नहीं?”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आपने देखा होगा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी को हाइड्रोजन बम बताकर पूरे देश में शोर मचाया था मगर सच्चाई यह है कि उनका यह तथाकथित हाइड्रोजन बम दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुई… हमने कभी भी संवैधानिक संस्थाओं पर शक नहीं किया है। यह हमारा चरित्र है।
कांग्रेस के संरक्षण में सिख भाई-बहनों का नरसंहार
जनाथ सिंह ने कहा मैं मानता हूं कि कांग्रेस के संरक्षण और शासन काल में तीन सबसे बड़े अक्षम्य अपराध हुए हैं। उनका पहला अक्षम्य अपराध 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया अपातकाल था। दूसरा अक्षम्य अपराध 1984 में कांग्रेस के संरक्षण में सिख भाई-बहनों का नरसंहार था। तीसरा अक्षम्य अपराध 1990 में राम भक्त कारसेवकों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को समर्थन देकर उनकी सरकार को बचाना था। चौथा, आज कांग्रेस द्वारा संविधान, संवैधानिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुंचाकर किया जा रहा है।





