UP News: बेटी के सामने पिता की पीट-पीटकर हत्या; नेशनल हाईवे पर खून से लथपथ शव

Sitapur Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे (NH) के पास पुरानी रंजिश के चलते मनोज गौतम नाम के व्यक्ति की लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

रूह कंपा देने वाली बात यह रही कि पूरी वारदात मनोज की 10 साल की मासूम बेटी के सामने अंजाम दी गई। घटना के बाद हाईवे पर खून से लथपथ शव देखकर इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लथपथ हालत में पड़े मनोज गौतम को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने गांव के ही विपक्षी लोगों पर पुरानी रंजिश के कारण इस खूनी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  नामजद आरोपियों में शुभम सिंह, धीरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह के अलावा कल्पना, पत्नी धीरेंद्र सिंह, और सुनीता, पत्नी धर्मेंद्र सिंह के नाम भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

हालांकि, रंजिश किस बात को लेकर थी और हमले में किसकी क्या भूमिका रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।  फिलहाल पुलिस दर्ज मुकदमे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़े- UP News: एयरपोर्ट-सड़कों के निर्माण में खपाई डुप्लीकेट सीमेंट, डिस्ट्रीब्यूटर ही निकले जालसाज

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. एसपी अंकुर अग्रवाल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों की निगरानी में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  अब जांच में यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि मनोज गौतम की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की क्या वजह थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था। इस बीच, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी ने अपना जीवनसाथी खो दिया और 10 साल की बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया।

ये भी पढ़े- दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने के ऐलान पर अमिताभ ठाकुर का समर्थन

Back to top button