Abhijeet Dipke के घर पहुंची police, तिरंगा मार्च न निकालने का दिया नोटिस

Abhijeet Dipke Delhi Police: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की एक टीम CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के आवास पर पहुंची और उन्हें मार्च नहीं निकालने के संबंध में नोटिस दिया।

पुलिस ने कहा कि कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क के आसपास BNSS की धारा 163 लागू है। ऐसे में बिना अनुमति प्रदर्शन करने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) ने सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभिजीत दिपके को मार्च नहीं निकालने का नोटिस देने के लिए 15 से 20 पुलिसकर्मी उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें बताया कि सेंट्रल पार्क के आसपास निषेधाज्ञा लागू है और बिना अनुमति मार्च निकालने से बचना चाहिए।

CJP ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का ऐलान किया था। पार्टी का आरोप है कि उसके सदस्यों आशुतोष रांका और सौरव दास को तिरंगा फहराने के कारण जेल में डाल दिया गया। इसी के विरोध में यह मार्च आयोजित करने की घोषणा की गई थी।

 

 

Back to top button