
IND vs WI: पांचवें T20 के लिए टीम इंडिया से जुड़े भुवनेश्वर कुमार, इस वजह से मिला मौका
IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इस बीच टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के बाइंग शोल्डर (गेंदबाजी वाले कंधे) पर चोट लग गई थी।
उनकी फिटनेस को देखते हुए BCCI ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल कर लिया है।
अर्शदीप की चोट पर सस्पेंस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अर्शदीप सिंह को चौथे टी-20 मैच के दौरान कंधे में चोट आई थी। हालांकि, उन्हें अभी पूरी तरह से सीरीज से बाहर नहीं किया गया है, और मैच से पहले उनकी रिकवरी और फिटनेस का आकलन करने के बाद ही उनके खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। यदि अर्शदीप पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश (Playing XI) में मौका मिल सकता है।
वर्तमान में पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खड़ी है। श्रृंखला का यह पांचवां और अंतिम मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जो कि सीरीज का ‘विनर-टेक्स-ऑल’ (निर्णायक) मैच होगा।
ये भी पढ़े- IND vs ZIM: स्मृति मंधाना की कप्तानी में महिला टीम का नया आगाज, कब-कहां देखें मुकाबला?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी
अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को नई मजबूती और अनुभव मिलेगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल और बाउंड्री छोटी होने के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, ऐसे में डेथ ओवर्स और पावरप्ले में स्विंग के महारथी माने जाने वाले भुवनेश्वर का अनुभव टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। सीरीज के इस महामुकाबले पर देश भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़े-PM मोदी से मिले एशियन गेम्स के मेडलवीर, प्रधानमंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला





