Bigg Boss 20: ‘कंबल के अंदर ये सब…’, रोहित शेट्टी ने स्काउट और लवप्रीत को फटकारा

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20‘ (Bigg Boss 20) के आगामी ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस वीकेंड सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) शो की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं।

कमान संभालते ही रोहित शेट्टी ने बिना किसी लाग-लपेट के घर के दो चर्चित कंटेस्टेंट गेमर स्काउट (ScoutOP) और लवप्रीत कौर गिल (Love Gill) की क्लास लगा दी है।

कंबल मोमेंट्स’ पर उठे सवाल

शो के नए प्रोमो में रोहित शेट्टी ने सीधे तौर पर लवप्रीत से सवाल करते हुए पूछा कि उनके लिए स्काउट का क्या रिश्ता है। इस पर लवप्रीत ने वही पुराना जवाब दोहराया कि वह स्काउट को अपने भाई की तरह मानती हैं।

इसके तुरंत बाद रोहित शेट्टी ने घर के अंदर के फुटेज और ‘कंबल मोमेंट्स’ का जिक्र करते हुए दोनों के व्यवहार पर सख्त नाराजगी जाहिर की। रोहित ने कहा, “अगर आप एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं, तो जो दृश्य पर्दे पर दिख रहे हैं, वे बिल्कुल सही संदेश नहीं दे रहे हैं। कभी पीठ दबाना, कभी कंबल के अंदर पैर और गले की मसाज करना… नेशनल टीवी पर यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।”

रोहित शेट्टी की दर्शकों ने की तारीफ

रोहित शेट्टी की इस बेबाक और सीधी फटकार के बाद घर का माहौल एकदम शांत और गंभीर हो गया। उन्होंने दोनों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे खेल में अपनी सीमाएं समझें और इस तरह के व्यवहार से बचें जो बाहर दर्शकों और उनके प्रशंसकों के बीच गलत प्रभाव डाल रहा है।

सोशल मीडिया पर प्रोमो सामने आते ही फैंस और व्यूअर्स ने रोहित शेट्टी के इस कड़े रुख की जमकर सराहना की है। लोग कह रहे हैं कि इस मुद्दे पर रियालिटी चेक देना बेहद जरूरी था। इसके साथ ही खबर है कि इस एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी अपनी बात रखने पहुंच सकती हैं, जिससे आने वाले दिनों में घर का समीकरण और अधिक दिलचस्प होने वाला है।

Back to top button