
IND vs NZ: ‘वर्मा’ जी ने लगाया भारत को जीत का ‘तिलक’, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीना मैच
IND vs NZ 2nd T20I : भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबले में भारत के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चूना गया।
लगातार विकेट गंवाने के कारण एक समय दबाव में पहुंची भारतीय टीम को तिलक वर्मा ने अपनी दमदार पारी की बदौलत जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिलिप्स और जैकब्स की दमदार पारियों की वजह से भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में तिलक और नितीश रेड्डी के नाबाद साझेदारी की वजह से भारत ने 19.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।
ग्लेन फिलिप्स-जैकब्स ने ठोकी फिफ्टी
न्यूजीलैंड की टीम ने शनिवार को दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स ने अर्धशतक लगाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए हैं। अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में टिम साइफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को आउट किया।
प्रिंस यादव ने फिन एलन को क्लीन बोल्ड किया। ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। फिलिप्स ने 43 गेंद में 70 और जैकब्स ने 46 गेंद में 58 रन की पारी खेली।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को मौका मिला है। भारत ने इसी मैदान पर पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से मात दी थी।
भारत ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज के शेष मुकाबले 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को खेले जाएंगे, जिसके बाद दोनों टीमें 5 वनडे और 2 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी।





