न क्रिकेट, न बॉलीवुड… कृष्ण भक्ति में लीन दिखे विराट-अनुष्का, वायरल हुआ वीडियो

Anushka Sharma Virat Kohli Viral Video: मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए अनुष्का-विराट, भक्ति में झूमते और कीर्तन में हरि नाम जपते वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या क्रिकेट का मैदान नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण की भक्ति है। मुंबई में अमेरिकी कीर्तन गायक कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुए इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों भक्ति संगीत में डूबे और हरि नाम का जाप करते नजर आ रहे हैं।

कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे अनुष्का-विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को रविवार रात मुंबई में आयोजित कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में देखा गया। इस दौरान दोनों एक साथ बैठकर भक्ति संगीत का आनंद लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कपल संगीत की धुन पर हल्के-हल्के झूमता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में कुछ पल के लिए अनुष्का और विराट कैमरे की ओर देखते हैं, लेकिन इसके बाद फिर से कीर्तन में अपना ध्यान लगा लेते हैं। दोनों को पूरी श्रद्धा के साथ हरि नाम का जाप करते देखा जा सकता है। कपल का यह अंदाज उनके प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है।


यह भी पढ़ें…

Bigg Boss 20: ‘कंबल के अंदर ये सब…’, रोहित शेट्टी ने स्काउट और लवप्रीत को फटकारा

ट्रेडिशनल लुक में दिखीं अनुष्का, विराट का अंदाज भी चर्चा में
कीर्तन के दौरान अनुष्का शर्मा ब्राउन रंग के अनारकली सूट में नजर आईं। वहीं, विराट कोहली ने ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी। दोनों का सादा और सहज अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

वीडियो में कपल एक-दूसरे के साथ बैठकर भक्ति संगीत का आनंद लेता दिखाई देता है। उनकी सादगी और आध्यात्मिक माहौल में डूबे रहने के अंदाज की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें…

Ramayana Part 2 नहीं होगी 2027 में रिलीज, मेकर्स ने टाली रणबीर कपूर की फिल्म

लाइमलाइट से दूर अपनी दुनिया में खुश हैं अनुष्का-विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उन चर्चित कपल्स में शामिल हैं, जो अक्सर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं। हालांकि, जब भी दोनों का कोई खास वीडियो या तस्वीर सामने आती है, तो प्रशंसकों के बीच चर्चा शुरू हो जाती है।

कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल होने का यह वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। भक्ति संगीत का आनंद लेते और हरि नाम जपते अनुष्का-विराट का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें…

सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में भावुक हुए आमिर खान, बोले-काम के चक्कर में गंवा दिए रिश्ते

Back to top button