
UP MLC चुनाव में एक स्नातक तथा पांच शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवार विजयी घोषित
UP MLC Lucknow: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक व 06 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार 01 स्नातक तथा 05 शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणाम एवं मतगणना का घटनाक्रम!!
विभिन्न सीटों पर भाजपा की चुनावी विजय
* एमएलसी चुनाव में लखनऊ सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा जीती..
* मेरठ की दोनों सीट पर भी भाजपा की जीत..
* बरेली में भी भाजपा प्रत्याशी को जीत का सेहरा..
* यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतगणना चल रही है…
* लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी जीत गए हैं…
* उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते हैं…
* सपा के सुशील कुमार दूसरे नंबर पर रहे…
* मेरठ में भी दोनों सीटों पर भाजपा जीती है…
* बरेली में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई जबकि आगरा, झांसी और गोरखपुर में मतगणना चल रही है…
अन्य क्षेत्रों में जारी मतगणना और विवाद
* आगरा में सपा के डॉक्टर आकाश अग्रवाल को 3698 वोट से बढ़त है…
* भाजपा के हरीकिशोर तिवारी पीछे चल रहे हैं…
* फिलहाल भाजपा प्रत्याशी ने मतगणना छोड़ दी है…
* गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव में तीसरे चक्र की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव 376 वोटों से आगे थे जो अभी एक घंटे पहले पीछे हो गए…
* भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी पहले स्थान पर हैं जबकि सपा के डॉक्टर संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं.. .
* राजीव यादव ने बैलेट पेपर पर वरीयता क्रम में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं…
घोषित परिणाम निम्नवत हैं
1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी)
2. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी)
3. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी)
4. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉ. आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी)
5. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्रीचन्द शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
6. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डा. हरि सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी)





