
दिल्ली कॉन्सर्ट में CJP पर भड़के दिलजीत दोसांझ; अभिजीत दीपके ने दिया रिएक्शन
Diljit Dosanjh Delhi Concert: अपने गानों और स्टेज परफॉर्मेंस से पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ (Aura India Tour) को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनके कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन हुआ।
इस लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जहां एक तरफ फैंस उनके गानों पर झूमते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ दिलजीत ने अपने ऊपर हुई तीखी आलोचनाओं का मंच से खुलकर और कड़े शब्दों में जवाब दिया।
‘मैं चुप हूं तो मुझे चुप ही रहने दो’
दिल्ली के इस धमाकेदार कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपने पुराने बयान जिसमें उन्होंने खुद को ‘सिर्फ एक कलाकार, राजनेता नहीं’ बताया था पर छिड़े विवाद का जिक्र किया। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक कलाकार हूं। भाई, मैं चुप हूं तो मुझे चुप ही रहने दो। मैं आप सबका समर्थन करता हूं, लेकिन पंजाबियों को यह मत सिखाओ कि लड़ाईयां कैसे लड़ी जाती हैं।“ सिंगर के इस बयान के बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।
क्या था पूरा विवाद?
यह पूरा मामला कुछ महीने पहले का है, जब नीट परीक्षा लीक और अन्य छात्र विरोध-प्रदर्शनों के दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेतृत्व में प्रदर्शन चल रहा था। उस दौरान सोशल मीडिया पर एक फैन द्वारा पूछे गए सवाल पर दिलजीत ने कहा था कि उन्हें इन विरोध प्रदर्शनों से दूर रखा जाए क्योंकि वह सिर्फ एक कलाकार हैं।
#viralvideo
🔥 दिलजीत दोसांझ का दोटूक जवाब! 🎤दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने अपने बयान से सबका ध्यान खींचा। 🇮🇳
पंजाबी सिंगर ने कहा कि पंजाबी अपने हक के लिए लड़ना जानते हैं। साथ ही, उन्होंने अपने पुराने बयान ‘मैं कलाकार हूं’ को लेकर उठे सवालों पर भी सफाई दी।
🎤 दिलजीत के इस बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं! 👇
#DiljitDosanjh #DelhiConcert #दिलजीतदोसांझ #PunjabiSinger #PunjabiPride #BollywoodNews #EntertainmentNews #TrendingNews #ViralNews #LiveNewIndia— Live New India (@livenewindia01) October 31, 2026
दिलजीत के इस जवाब पर CJP के संस्थापक और एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने कड़ी आपत्ति जताई थी। विरोध प्रदर्शन के मंच से अभिजीत दीपके ने दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ (पूर्व नाम पंजाब ’95) के विवाद का हवाला देते हुए तंज कसा था कि जब फिल्मों पर संकट आता है या बात अपनी होती है, तब समर्थन की उम्मीद की जाती है।
दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने इसी बात पर पलटवार करते हुए कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ के लिए उन्होंने और उनकी टीम ने लंबा कड़ा संघर्ष किया है।
अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया
दिलजीत दोसांझ के इस तीखे बयान और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिजीत दीपके का रिएक्शन भी सामने आ गया है। अभिजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि एक कलाकार के तौर पर वह दिलजीत का हमेशा सम्मान करते हैं और उनकी उपलब्धियों के फैन हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने नरमी बरतते हुए लिखा कि वैचारिक मतभेद या किसी बात पर असहमति से उनके मन में दिलजीत के लिए सम्मान कम नहीं होता। उन्होंने पंजाबी अंदाज में अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, “बाकी पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ।” बहरहाल, इस गर्मागरम बयानबाजी ने राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।





