
IND vs NZ: विराट कोहली ने खाता खोलते ही रचा इतिहास, रोहित शर्मा डक पर आउट
Virat Kohli World Record: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st ODI) के बीच ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर ली है।
क्रीज पर उतरते ही अपना खाता खोलते के साथ विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन (13,000 ODI Runs at No. 3) पूरे करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई भी बल्लेबाज इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है।
खाता खोलते ही रचा इतिहास
186 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर रोहित शर्मा के रूप में पहला में झटका लगा, जिसके बाद विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने मैदान पर आए। उन्होंने सिंगल लेकर जैसे ही अपना खाता खोला, वैसे ही वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर की पोजीशन पर बल्लेबाजी का नया इतिहास लिखा गया। नंबर 3 पर विराट का रिकॉर्ड अविश्वसनीय रहा है, जहां उन्होंने अपने वनडे करियर के अधिकांश शतक और मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। इस मुकाम पर पहुंचकर उन्होंने क्रिकेट जगत में एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है।
रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे
इससे पहले, 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बिना खाता खोले आउट हो गए। पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा 6 गेंदों का सामना करने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल सके।
पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंदबाज काईल जेमिसन (Kyle Jamieson) ने रोहित शर्मा को अपने जाल में फंसाकर पवेलियन की राह दिखा दी। रोहित के शून्य (Duck) पर आउट होने के बाद मैदान पर आए विराट कोहली ने समझदारी से पारी को संभाला और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कहर बरपाया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड को 40.2 ओवरों में मात्र 185 रनों पर ढेर कर दिया है।





