CM योगी के गढ़ से BJP का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन की अगुवाई में शुरू हो रही पदयात्रा

BJP Gorakhpur Padyatra: गोरखपुर में भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत अपना बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू होने जा रही है।

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा पदयात्रा से ठीक पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की गई है, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित कर रहे हैं।

MPIC के मैदान ये शुरू हुआ जनसैलाब

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के ऐतिहासिक महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज (MPIC) के मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा के साथ हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और संवैधानिक संस्थाओं को भ्रमित करने के प्रयासों के खिलाफ जनता को एकजुट रहने का आह्वान किया। जनसभा के ठीक बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की।

यह पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थलों से गुजरी। पदयात्रा के पूरे मार्ग में लगभग 18 से अधिक स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर और ढोल-नगाड़ों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। पूरे रास्ते में भाजपा के झंडों और बैनरों से पूरा शहर सराबोर नजर आया।

ये भी पढ़े-UP में छठ-दीपावली पर पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, रद्द किए गए अवकाश

मिशन 2027 के मद्देनजर पूर्वांचल में हुंकार

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिहाज से गोरखपुर का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

पदयात्रा के समापन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह और एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं तथा पार्टी के प्रमुख जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में संगठन की जमीनी तैयारियों, बूथ स्तर की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया।

ये भी पढ़े-दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा, पात्र परिवारों को मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर

Back to top button