UP में 38 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

 38 IAS Officers के स्थानांतरण के आदेश जारी

 

Lucknow UP IAS Officers Transfers: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकारियों के तबादले संबंधी दिए गए दिशा-निर्देश के तहत उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार के अधीन नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पहले 38 IAS Officers के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया था कि 31 मई 2027 तक एक जिले में तीन वर्ष तक की सेवा अवधि पूरी करने वाले समस्त अधिकारियों को तुरंत स्थानांतरित किया जाए।

1. अनुज सिंह — विशेष सचिव, मुख्यमंत्री एवं अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाए गए।

2.  प्रथमेश कुमार — उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी, सीतापुर बनाए गए।

3.  राजागणपति आर. — जिलाधिकारी, सीतापुर से निदेशक, सूडा बनाए गए।

4.  विक्रमादित्य सिंह मलिक — नगर आयुक्त, नगर निगम, गाजियाबाद से उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ बनाए गए।

5. हिमांशु नागपाल — नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी से नगर आयुक्त, नगर निगम, गाजियाबाद बनाए गए।

6.  शाश्वत त्रिपुरारी — मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर से नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी बनाए गए।

7. अभिषेक कुमार — विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स से मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर बनाए गए।

8. संजय कुमार मीणा — उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए।

9. राजेश कुमार — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या बनाए गए।

10. कृष्ण कुमार सिंह — मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए।

11. डॉ. नितिन मदान — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) बनाए गए।

12. महेंद्र बहादुर सिंह — विशेष सचिव, नगर विकास एवं निदेशक, सूडा के पद पर तैनाती में बदलाव; संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।

 

13. श्रीमती वंदना त्रिपाठी — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा से अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल बनाई गईं।

14. श्रीमती प्रीति जायसवाल — अपर आयुक्त, बरेली मंडल से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा बनाई गईं।

15. गौरव सिंह सोगरवाल — जिलाधिकारी, महाराजगंज से जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर बनाए गए।

16. शिवशरणप्पा जी.एन. — जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर से जिलाधिकारी, महाराजगंज बनाए गए।

17. प्रत्युष पांडेय — विशेष सचिव, समन्वय एवं अपर परियोजना निदेशक, यूपीीडा को अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

18. मेश मिश्रा — जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर से विशेष सचिव, नगर विकास बनाए गए।

19. सुनील कुमार सिंह — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा से जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर बनाए गए।

20.  नूपुर गोयल — मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा बनाई गईं।

21. संदीप कुमार — अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), हापुड़ से मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ बनाए गए।

22.  पवन कुमार मीना — मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर से विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति बनाए गए।

23.  जोगेंद्र सिंह — विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से जिलाधिकारी, बिजनौर बनाए गए।

24.  उमेश प्रताप सिंह — जिलाधिकारी, बिजनौर से विशेष सचिव, लोक निर्माण बनाए गए।

25. श्रीमती पूनम — उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर बनाई गईं।

26. श्री प्रवीण वर्मा — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा बनाए गए।

27. श्रीमती श्रीलक्ष्मी वी.एस. — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा से विशेष सचिव, महिला कल्याण बनाई गईं।

28.  सुनील कुमार चौधरी — अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ बनाए गए।

29.  शाहिद अहमद — मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती से अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाए गए।

30. शिशिर कुमार सिंह — संयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ एवं बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), अलीगढ़ से मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती बनाए गए।

31. शैलेंद्र कुमार सिंह — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़ बनाए गए।

32. योगेंद्र कुमार — मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़ से मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद बनाए गए।

33.  शोहोन वैश्य — मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए।

34. मनोज कुमार-1 — अपर आयुक्त, बरेली मंडल से अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल बनाए गए।

35. अतुल कुमार — अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद से अपर आयुक्त, बरेली मंडल बनाए गए।

36. श्रीमती मंजूलता — अपर आयुक्त, आगरा मंडल से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद बनाई गईं।

37. श्रीमती प्रतिभा सिंह — अपर आयुक्त, आगरा मंडल से अपर आयुक्त, कानपुर मंडल बनाई गईं।

38.  सौम्य श्रीवास्तव — अपर स्थानिक आयुक्त एवं विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा का विशेष कार्याधिकारी का प्रभार हटाया गया।

 

 

 

 

Back to top button