World Diabetes Day 2026: अक्सर तेजी से बढ़ता है Type-1 Diabetes

आज है "विश्व डायबिटीज दिवस"

WHO का है लक्ष्य, 2030 तक Diabetes पीड़ितों का हो जाए Diagnosis 

 

World Diabetes Day 2026 Delhi: मधुमेह (डायबिटीज) के प्रसार को रोकने और उसके निदान के लिए हर वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इसके लक्षण और बचाव की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज विश्व डायबिटीज दिवस है।

डब्ल्यूएचओ ने इसके लक्षणों की जानकारी दी कि अगर किसी को बहुत ज्यादा प्यास लग रही है, बार-बार पेशाब आ रहा है, नज़र धुंधली हो गई है, थकान महसूस हो रही है, घाव धीरे-धीरे भर रहे हैं और बार-बार संक्रमण हो रहा है, तो मधुमेह की जांच करानी चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी है कि टाइप-1 मधुमेह अक्सर तेजी से बढ़ता है। अगर आपको मधुमेह के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

विश्व में मधुमेह से पीड़ित लोगों को इसका पता नहीं चलता

टाइप-2 मधुमेह आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और इसके लक्षण बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं दिखते। अगर किसी को लगता है कि डायबिटीज हो सकती है, तो डॉक्टर या हेल्थ वर्कर से बात करनी चाहिए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में मधुमेह से पीड़ित 40 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को इसका पता नहीं चल पाता है, जिसकी वजह से बिना डायग्नोसिस के मधुमेह से पीड़ित लोगों को अपनी मधुमेह को मैनेज करने और हेल्दी जिंदगी जीने के लिए जरूरी देखभाल, इलाज और सपोर्ट नहीं मिल पाता है।

डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि मधुमेह के लक्षणों को जानने से लोगों को यह पहचानने में मदद मिल सकती है कि कब मदद लेनी है। मधुमेह के आम लक्षणों में ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और धुंधला दिखना शामिल हैं। टाइप-1 मधुमेह अक्सर तेजी से बढ़ता है, जबकि टाइप 2 मधुमेह आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और इसमें कुछ या कोई खास लक्षण नहीं दिख सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, विश्व मधुमेह दिवस की इस वर्ष की थीम, “मधुमेह पर जल्दी एक्शन”, जल्दी डायग्नोसिस, पूरी देखभाल तक पहुंच और मधुमेह से जुड़े स्टिग्मा को कम करने के महत्व पर जोर देती है। डायग्नोसिस में अंतर को कम करना एक वैश्विक प्राथमिकता है। डब्ल्यूएचओ के सदस्य देशों द्वारा सपोर्ट किए गए पांच वैश्विक मधुमेह कवरेज टारगेट में से एक यह टारगेट है कि 2030 तक मधुमेह से पीड़ित 80 प्रतिशत लोगों का डायग्नोसिस हो जाए।

Back to top button