
Stock Market: खुलते ही शेयर बाजार में तूफानी तेजी, इन स्टॉक मचाया गदर
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स आज हरे निशान पर खुले। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 638 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछलकर 82,231 के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 सुबह 9:17 बजे तक 165 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 25,310 पर कारोबार कर रहा था।
टॉप गेनर और लूजर्स
शुरुआती कारोबार में बाजार का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया भी हरे निशान में थे।
दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, टीसीएस, टाइटन, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टाटा स्टील लूजर्स थे।
एशियाई बाजार
एनवीडिया को लेकर बनी अनिश्चितता का असर टेक्नोलॉजी शेयरों पर देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.63% गिर गया और व्यापक टॉपिक्स सूचकांक में 0.24% की गिरावट आई। इसके अलावा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1% नीचे आया, स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.56% की गिरावट दर्ज की गई और ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 सूचकांक 0.12% फिसल गया।
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स में 0.10 प्रतिशत की तेजी और नैस्डैक में 0.91 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।
बाजार में तेजी की प्रमुख वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार खरीदारी रही। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इससे भारतीय शेयरों को लेकर निवेशकों का भरोसा और जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है।
पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार चौथे सत्र में शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 5,736 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 11वें सत्र में बिकवाली जारी रखी और 2,253 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।





