
Indian Companies अपने Employees की संख्या और Salary करें Increase:PM Modi
PM Modi FICCI Delhi : Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय कंपनियों से कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस करते हुए उनकी संख्या और वेतन में बढ़ोतरी करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का पूरा फोकस व्यापार में आसानी पर रहा है। 2014 में कॉरपोरेट टैक्स 30 प्रतिशत होता था, हमने इसे कम करके 22 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। आज भारत में 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं है। उन्होंने आगे कंपनियों से कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस करते हुए वेतन और संख्या बढ़ाने अपील की।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब देश “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर आगे बढ़ रहा है, तो सरकार भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।
उन्होंने इंडस्ट्री से कहा कि आपका पुरानी सरकारों का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है। यह पुरानी सरकार नहीं है, यह दोस्त सरकार है। यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। इसलिए बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगे बढ़ने से जरूरी है कि हम समय-समय आत्मचिंतन करें। यह बात केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री और देश पर भी लागू होती है। इंडस्ट्री के लिए भी जरूरी है कि वो आत्मचिंतन करें और तय करें अगले 20 वर्षों में क्या हासिल करना है और 2047 विकसित भारत में कैसे योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब संसाधनों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इंडस्ट्री को ऐसे क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए, जिसकी मांग राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो। प्रधानमंत्री ने फार्मा इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है, लेकिन देश आज भी एपीआई और इंटरमीडिएट्स का अरबों डॉलर का आयात करता है। ऐसे में इ़ंडस्ट्री को सोचना होगा कि कौन-सी चीजों को भारत में विकसित किया जा सकता है। ऐसी ही स्थिति कई और क्षेत्रों में है। देश को मिनरल में भी विशेषज्ञता हासिल करनी होगी।





