Akhilesh Yadav का आधिकारिक Facebook पेज बहाल

 

Facebook Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज बहाल हो गया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। पार्टी ने पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज बहाल हो गया है। धन्यवाद, मेटा। दरअसल, इससे पहले अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज नजर नहीं आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, मेटा की ओर से अखिलेश यादव के फेसबुक पेज को सस्पेंड किया गया था। हालांकि, इस संबंध में मेटा की ओर से आधिकारिक पुष्टि या कोई बयान सामने नहीं आया है। समाजवादी पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। मेटा इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है।

इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी अखिलेश यादव फेसबुक अकाउंट कुछ समय के लिए पहुंच से बाहर हो गया था। उस समय समाजवादी पार्टी ने फेसबुक अकाउंट के निलंबन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था और इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया था।

अक्टूबर 2025 में अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट कई घंटों तक उपलब्ध नहीं रहा था। उस दौरान अकाउंट खोलने पर कंटेंट उपलब्ध नहीं होने, पेज के डिलीट किए जाने या तकनीकी समस्या से जुड़ा संदेश दिखाई दे रहा था। बाद में शनिवार सुबह अकाउंट बहाल हो गया था।

Back to top button