Bigg Boss 20: ‘मेरी चड्डी तक धोई है…’लव गिल के साथ रिश्ते पर टूटा स्काउट का सब्र

ScoutOP Love Gill Controversy: लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20) के आगामी एपिसोड से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आने के बाद घर के भीतर के रिश्तों को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। इस प्रोमो में गेमिंग क्रिएटर स्काउटओपी (तन्मय सिंह) अपनी लव गिल के साथ अपनी पूर्व दोस्ती और हालिया विवादों पर गुल्लू (कुशल तंवर) के सामने खुलकर बात करते दिखाई दे रहे हैं।

भावुक हुए स्काउटओपी

प्रोमो वीडियो में घर की लाइटें बंद होने के बाद स्काउटओपी देर रात गुल्लू से बातचीत करते हुए कहते हैं कि उन्होंने एक इंसान के पीछे अपना काफी समय गंवाया है। दोस्ती के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि लव गिल पहले उनका बहुत ध्यान रखती थीं और यह सुनिश्चित करती थीं कि वह समय पर भोजन करें तथा उनकी रोजमर्रा की जरूरतों व कपड़ों तक का ख्याल रखती थीं।

स्काउटओपी ने बातचीत के दौरान यह भी साझा किया कि एक बार उन्होंने लव गिल से रोज अपने बालों में तेल लगाने को कहा था और वह नियमित रूप से ऐसा करती भी थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों प्रतिदिन एक ही बिस्तर पर बैठकर लंबी बातचीत किया करते थे, जो उनके लिए किसी अड्डे या हब जैसा बन गया था और वह कई-कई सेकंड तक उन्हें देखती रहती थीं।

‘मेरी चड्डी तक धोई है उसने’

स्काउट ने आगे जो कहा उसे सुनकर गुल्लू भी हैरान थे। स्काउट ने कहा, ‘उसने मेरी नेकर तक धोई है। वो बिस्तर हब बन रखा था। 30 सेकंड तक वह मेरी तरफ देखे जा रही है बस ऐसे ही। अलग ही घोड़ा दौड़ रहा ळै अपने अंदर।’ इस पर गुल्लू कहते हैं, ‘और कुछ कर भी नहीं सकते।’ स्काउट कहते हैं’ ‘मैं इसको प्यार से रख रहा था और ये मेरे ऊपर चिल्ला रही थी और मैं सुन रहा था। ऐसा औदा मैंने क्या सोचकर दिया था।

गुस्से में सिर मुंडवाने का फैसला

अपनी भावनात्मक स्थिति को व्यक्त करते हुए स्काउटओपी ने कहा कि उन्हें उस समय ऐसा महसूस होता था जैसे किसी भागते हुए चूहे को भोजन का लालच देकर अपनी ओर बुलाया जा रहा हो। उन्होंने स्वयं से सवाल किया कि आखिर उन्होंने लव गिल को इतना ऊंचा स्थान और महत्व क्यों दिया।

बातचीत के अंत में स्काउटओपी ने अपने सिर के बाल मुंडवाने वाली घटना को भी याद किया और कहा कि उनके भीतर इतना अधिक गुस्सा भर गया था कि उसे शांत करने के लिए उन्हें अपने बाल काटने जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने स्वीकार किया कि इस पूरे घटनाक्रम ने उनके जीवन में गहरा मानसिक आघात और तनाव पैदा कर दिया है।

वहीं प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों प्रतियोगियों के व्यवहार और बयानों को लेकर दर्शकों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Back to top button