
Youth in Action India के ‘युवा नीति-एक संवाद’ में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण पर हुआ मंथन
नीलेंद्राज फ़ार्म के प्रांगण में ‘युवा नीति संवाद’ में बुद्धिजीवियों का समागम
Youth in Action India RSS Lucknow: Youth in Action India ने अर्जुनगंज स्थित नीलेंद्राज फ़ार्म में ‘युवा नीति संवाद’ कार्यक्रम किया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण जैसे अहम विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों के 150 से अधिक महानुभावों की सहभागिता रही। युवाओं की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर मुख्य अतिथि कृपाशंकर ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं और राष्ट्र के सशक्त भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों में जागरूकता, बेहतर व्यवस्था एवं समाज की सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए इन मूलभूत विषयों पर गंभीरता से कार्य करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) एवं भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सूर्य कुमार शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विशेष प्रांत संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर नीलेंद्राज फ़ार्म के निदेशक निलेन्द्र पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस, कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली को श्री पांडेय ने स्मरण करते हुए सेवा, साहस, त्याग और सामाजिक चेतना के मूल्यों पर भी विस्तार से चर्चा की।

यूथ इन एक्शन इंडिया के अध्यक्ष शतरुद्र प्रताप सिंह ने पर्यावरण एवं युवा नीति पर अपने विचार रखते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक रहने तथा सार्वजनिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से अपनी राय और सुझाव देने का आह्वान किया।

संवाद के दौरान शिक्षा में अवसर एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। आयोजन, स्वागत, समन्वय, संवाद एवं स्नेहभोज में यूथ इन एक्शन इंडिया के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आशुतोष ने मंच संचालन किया। वहीं शशांक, प्रत्युष, अनिकेत अनी, अपूर्व, रौनेंद्र, प्रणव, मयंक, दीपक, उत्कर्ष, आकाश पाण्डेय एवं दीपक गुप्ता ने सराहनीय योगदान दिया।





