
Kartavya Academy में अपने सपनों को दीजिए नई दिशा, छोटे शहर से बड़े सपनों की भरो उड़ान
UP में उत्कृष्ट शिक्षा एवं प्रशिक्षण का केंद्र बनने की ओर अग्रसर
Kartavya Academy: शाहजहाँपुर में कर्तव्य अकादमी स्थापना के एक वर्ष से भी कम समय में सफलता का नया आयाम छुआ है। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट शिक्षा एवं प्रशिक्षण का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। एक जनवरी 2026 को स्थापना के एक वर्ष से भी कम समय में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, शारीरिक प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। अकादमी का उद्देश्य शाहजहाँपुर एवं आसपास के जनपदों की प्रतिभाओं को ऐसे अवसर एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिनके लिए विद्यार्थियों को बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता है।
प्रथम वर्ष की शानदार उपलब्धियाँ
– 11 अग्निवीर चयनित होकर देश के विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
– 14 युवक-युवतियों का होमगार्ड में चयन।
– 01 अभ्यर्थी का NDA में चयन, जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।
– 01 अभ्यर्थी का CDS परीक्षा के माध्यम से चयन, जो ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।
– 01 अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन।
– आगामी अग्निवीर भर्ती परिणाम में 45 से 50 अथवा इससे अधिक अभ्यर्थियों के चयन की उम्मीद।
अकादमी को पूर्ण विश्वास है कि अपनी स्थापना के प्रथम वर्ष में ही लगभग 75 से अधिक अभ्यर्थियों के चयन की उपलब्धि हासिल की जा सकेगी।
एक ही छत के नीचे हर प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
1. प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षाएँ
– सैनिक स्कूल
– राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS)
– राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC)
– जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV)
– अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
– जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI)
2. सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने हेतु विशेष प्रशिक्षण
– NDA
– CDS
– AFCAT
– SSB इंटरव्यू की विशेष तैयारी
3. सरकारी नौकरियों एवं वर्दीधारी सेवाओं की भर्ती परीक्षाएँ
– अग्निवीर
– उत्तर प्रदेश पुलिस
– होमगार्ड
– भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard)
– सीमा सुरक्षा बल (BSF)
– SSC GD
– SSC CGL
– अन्य केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएँ।
4. स्कूली शिक्षा
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नियमित शैक्षणिक कक्षाएँ एवं विषयवार मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकें।
आधुनिक मनोवैज्ञानिक परीक्षण एवं करियर मार्गदर्शन
कर्तव्य अकादमी केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों की वास्तविक प्रतिभा, रुचि, बौद्धिक क्षमता एवं नेतृत्व क्षमता को पहचानने के लिए आधुनिक परीक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
– साइकोमेट्रिक टेस्टिंग (Psychometric Testing)
– मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन (Psychological Assessment)
– अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण (Aptitude Assessment)
– करियर मैपिंग एवं करियर काउंसलिंग
– व्यक्तित्व विकास
– अंग्रेजी भाषा एवं संवाद कौशल
– नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास
– स्कूली विद्यार्थियों के लिए विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी वास्तविक क्षमताओं से परिचित कराकर सही करियर चुनने में सहायता प्रदान करना है।
आवासीय छात्रावास एवं निःशुल्क प्रशिक्षण सुविधाएँ
दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले बालकों के लिए अकादमी में आवासीय छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।
छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से निम्नलिखित सुविधाओं के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
– लिखित परीक्षाओं की तैयारी।
– शारीरिक प्रशिक्षण।
– पुस्तकालय की सुविधा।
– जिम एवं फिटनेस प्रशिक्षण।
– व्यक्तित्व विकास एवं करियर मार्गदर्शन।
अकादमी के पास अपना स्वतंत्र शैक्षणिक परिसर, कक्षाएँ, प्रशिक्षण मैदान, पुस्तकालय, जिम एवं आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इससे विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर शिक्षा, शारीरिक प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास का संपूर्ण वातावरण प्राप्त होता है।
उत्तर प्रदेश में ज्ञान एवं उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का संकल्प
कर्तव्य अकादमी की निदेशक सुश्री काजल कौशिक के नेतृत्व में अकादमी को उत्तर प्रदेश के एक प्रतिष्ठित ज्ञान केंद्र (Centre of Knowledge) एवं उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है।
दिल्ली में पली-बढ़ीं एवं लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त सुश्री काजल कौशिक अपने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक तथा व्यावसायिक अनुभव के माध्यम से आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और प्रशिक्षण तकनीकों को शाहजहाँपुर के विद्यार्थियों तक पहुँचाने का प्रयास कर रही हैं।
अकादमी का विजन है कि छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी महानगरों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षण एवं करियर के अवसर प्राप्त हों।
कर्तव्य अकादमी में अपने सपनों को नई दिशा दीजिए
कर्तव्य अकादमी सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित करती है कि वे स्वयं अकादमी आएँ, यहाँ उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रशिक्षण पद्धतियों को देखें और उनका अधिकतम लाभ उठाएँ।
चाहे आपका सपना किसी प्रतिष्ठित विद्यालय में प्रवेश प्राप्त करना हो, सेना में अधिकारी बनना हो, सरकारी नौकरी हासिल करना हो अथवा अपने व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक क्षमता को विकसित करना हो — कर्तव्य अकादमी आपके हर लक्ष्य की तैयारी के लिए समर्पित है।
हमारा उद्देश्य केवल सफल अभ्यर्थी तैयार करना नहीं, बल्कि अनुशासित, आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक तैयार करना है।
हमारा संकल्प है कि आने वाले वर्षों में कर्तव्य अकादमी केवल शाहजहाँपुर की नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश एवं पूरे देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं में अपना स्थान बनाए।





