UP और Uttarakhand Police विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

 

UP/ Uttarakhand Police: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के 28 अधिकारियों का तबादला किया। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। फेरबदल के तहत आईपीएस मोहित अग्रवाल को वाराणसी पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर प्रयागराज का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

विदित हो कि उनकी जगह किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वह इससे पहले लखनऊ रेंज में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर तैनात थे। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को नोएडा का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं, प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को हटाकर एडीजी (स्थापना) बनाया गया है। नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, एडीजी बरेली जोन रामित शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन और एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार को एडीजी बरेली जोन नियुक्त किया गया है। आईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी को आईजी लखनऊ रेंज बनाया गया है।
अयोध्या के एसएसपी गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि सतपाल को अयोध्या का नया एसएसपी बनाया गया है।

उधर उत्तराखंड सरकार की ओर से 17 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले के एक दिन बाद हुआ है। उत्तराखंड सरकार ने अधिकारियों को जिलों, खुफिया इकाइयों, पीएसी बटालियनों और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी थीं। उत्तराखंड में नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी को 31वीं पीएसी बटालियन, रुद्रपुर का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

वहीं, रुद्रपुर स्थित 46वीं पीएसी बटालियन के कमांडेंट पंकज भट्ट को आईआरबी-1, बैलपड़ाव का कमांडेंट बनाया गया है।
खुफिया विभाग में तैनात पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को ऊधम सिंह नगर का एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, देहरादून साइबर क्राइम सेक्टर के पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव-1 को पुलिस अधीक्षक (खुफिया) बनाया गया है।

Back to top button