
Democracy के लिए Delimitation Bill बड़ा खतरा, SC-ST की NDA अनदेखी कर रही:Kharge
Delimitation Bill
सीटें बढ़ाने के पीछे Modi की लंबे समय तक “सत्ता” में रहने की है मंशा
Congress Mallikarjun Kharge: Congress National President and Leader of the Opposition Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge ने प्रस्तावित परिसीमन संविधान संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। INDIA गठबंधन के नेताओं ने इस विधेयक को लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा माना है। खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार सीटों की संख्या बढ़ाकर सत्ता पर अपना नियंत्रण मजबूत करना चाहती है। खड़गे ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा का नारा 400 पार था, लेकिन अब 800 पार की बात की जा रही है। सीटों की संख्या बढ़ाने के पीछे लंबे समय तक सत्ता में बने रहने की मंशा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित विधेयक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुरूप SC-ST वर्ग की सीटें बढ़ाने का प्रावधान होना चाहिए।
खड़गे ने आगामी जनगणना का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि परिसीमन नई जनगणना के आधार पर किया जाता है, तो SC-ST समुदायों को उनकी बढ़ी हुई आबादी के अनुपात में अधिक सीटें मिल सकेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन वर्गों को उनका अधिकार नहीं देना चाहती।
चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल
खड़गे ने परिसीमन की जिम्मेदारी चुनाव आयोग को सौंपे जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने 10 करोड़ से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिसीमन होने से गड़बड़ी की आशंका बढ़ सकती है।
उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाओं में बदलाव किया गया।
विपक्षी दलों को कमजोर करने का आरोप
खड़गे ने भाजपा पर विपक्षी दलों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले विधेयक लाने की कोशिश सफल नहीं हुई थी। अब तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना जैसे दलों में विभाजन के बाद सरकार को पर्याप्त संख्याबल होने का भरोसा है, इसलिए वह सत्र बुला रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष इस विधेयक को सत्ता के केंद्रीकरण की कोशिश के रूप में देखता है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानता है।




