Uttarakhand के Pauri Garhwal में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

Uttarakhand: उत्तराखंड के Pauri Garhwal  स्थित Rikhanikha इलाके में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा रिखणीखाल के कलवाड़ी के पास तब हुआ, जब कार भंगालवाड़ गांव की ओर जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए और पुलिस बल को वहां भेजा गया। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल, कलवाड़ी में एक भीषण सड़क हादसे की अत्यंत दुखद खबर मिली है। इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि मैंने जिला प्रशासन को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने, राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को उचित इलाज मिले। मैंने यह भी निर्देश दिया है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

उत्तराखंड भाजपा की ओर से भी इस घटना पर दुख जताया गया। भाजपा ने लिखा कि पौड़ी गढ़वाल के कलवाड़ी, रिखणीखाल में हुए भीषण सड़क हादसे की घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। सीएम धामी ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने, घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Back to top button