क्रूर ग्रह राहु बदल रहा है अपनी चाल, इन राशियों के जातक रहें सावधान

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों को क्रूर और पापी ग्रह माना गया है, जैसे- शनि, राहु, केतु। इन ग्रहों की बुरी नजर जीवन में बहुत कष्ट लाती है।
इसलिए इन ग्रहों की चाल में होने वाले बदलावों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। एक बार फिर ऐसा ही बड़ा परिवर्तन होने वाला है, जो 4 राशि वालों के लिए अशुभ साबित हो सकता है।
दरअसल, क्रूर ग्रह राहु 12 अप्रैल 2022 को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशि वालों का बुरा वक्त शुरू हो सकता है।
इन मुसीबतों से बचने के लिए अभी से कुछ उपाय कर लेने चाहिए। कुंडली में राहु की स्थिति के मुताबिक राहु की शांति के उपाय कर सकते हैं। जैसे- कुत्ते को दूध-रोटी खिलाना।
इन राशि वालों के लिए कष्टकारी
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अपमानजनक स्थिति पैदा कर सकता है।
वे किसी मामले में फंस सकते हैं।
शारीरिक या मानसिक कष्ट हो सकता है।
बेहतर होगा राहु की शांति के उपाय करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी राहु का गोचर बुरा फल देगा।
उनके खर्चे बढ़ेंगे।
परिवार में कोई समस्या हो सकती है।
सोच-समझकर खर्च करें और संभलकर बोलें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए राहु के राशि परिवर्तन के बाद का समय कष्टदायी रहेगा।
उन्हें बिजनेस-जॉब में मुश्किलें आ सकती हैं।
माता को कष्ट हो सकता है।
धैर्य से समय निकालें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर लव लाइफ में मुश्किलें लाएगा।
कुछ लोगों का ब्रेकअप हो सकता है।
जोखिम भरा निवेश न करें, वरना नुकसान हो सकता है।
परिवार में भी मुश्किलें आ सकती हैं।
डिसक्लेमर: उपरोक्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। कृपया सम्बंधित विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।





