जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

encounter in j&k

श्रीनगर। कश्मीर संभाग के पुलवामा जिले के त्राल में आज बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है।

इनमें एक अंसार गजवातुल हिंद का आंतकी सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मोविया है और दूसरे नाम उमेर तेली उर्फ तल्हा है, जिसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों दोनों श्रीनगर के खोनमोह इलाके में एक सरपंच की हत्या सहित कई आतंकी मामलों में शामिल रहे थे। अभी हाल के दिनों में दोनों ने त्राल में अपना ठिकाना बनाया हुआ था।

Leave a Reply

Back to top button