बिहार में फिर एनडीए सरकार, नीतीश कुमार सातवीं बार लेंगे शपथ

Nitish Kumar feels heat of stranded migrants, students - The Economic Times

पार्टी की कम सीटें होने के बावजूद नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री   

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सभी एग्जिट को पोल को गलत साबित करते हुए एनडीए ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है।

एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर 122 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। बिहार के 37वें मुख्यमंत्री रूप में अब नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे।  

हालाँकि इन चुनावों में भाजपा की सीटें जदयू से काफी अधिक आईं हैं लेकिन भाजपा ने पहले ही साफ कर दिया था कि जदयू की कम सीटें आएंगी तो भी उनके नेता नीतीश कुमार ही होंगे। भाजपा को 74 और जदयू को 43 सीटों पर जीत मिली है।

जानिए कब-कब बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार

  1. नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न होने के कारण सात दिन बाद उनकी सरकार गिर गई थी।
  2. नीतीश ने 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली।
  3. 26 नवंबर 2010 को तीसरी बार वह बिहार के सीएम बने। 22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
  4. राजद के साथ गठबंधन में 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने।
  5. राजद से रिश्ता तोड़ने के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद 27 जुलाई 2017 को छठी बार मुख्यमंत्री बने।

वैसे नीतीश कुमार बिहार चुनाव की कई रैलियों में ये घोषणा कर चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव होगा। नीतीश ने बिहार का शासन लंबे अरसे से संभाला है।

इस बार के चुनाव में नीतीश कुमार को लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से कड़ी टक्कर मिली। अब विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश के नाम पर मुहर लगेगी जिसके बाद उनका शपथग्रहण होगा।

Back to top button