
Bigg Boss 20: लव गिल की मां की बात सुन इमोशनल हुईं माही, दी शो छोड़ने की धमकी
Bigg Boss 20: टेलीविजन के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20‘ के घर में इन दिनों इमोशनल ड्रामा और कंटेस्टेंट्स के बीच तल्खी अपने चरम पर पहुंच गई है। घर में चल रहे फैमिली मैसेज टास्क के बीच सामने आए मेकर्स के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
शो में सह-कंटेस्टेंट लव गिल (Love Gill) के परिवार की ओर से आए एक ऑडियो मैसेज को सुनने के बाद मशहूर टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) ने रोते हुए शो को तुरंत छोड़ने (Walk Out) की धमकी दे डाली।
लव गिल की मां के पर विवाद
शो के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत फैमिली मैसेज टास्क से होती है, जहां लव गिल को उनके घर से आए एक इमोशनल मैसेज को सुनने का मौका मिलता है। इस ऑडियो मैसेज में लव गिल की मां पंजाबी भाषा में बात करते हुए माही विज को आड़े हाथों लेती नजर आईं। उन्होंने कहा कि माही उनकी उम्र की हैं और उन्हें लव के बारे में कुछ भी अपमानजनक टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए था।
पंजाबी भाषा ठीक से न समझ आने के कारण माही विज ने लव गिल से पूछा कि उनकी मां ने उनके बारे में क्या कहा। इस पर लव गिल ने बताया कि उनकी मां ने कहा था कि अगर स्काउट न होता तो वह उनकी पोल खोल देतीं। हालांकि लव ने तुरंत यह भी साफ किया कि उनकी मां ने वह सख्त शब्द नहीं इस्तेमाल किया था।
रोते हुए माही ने लगाई गुहार
लव की मां का मैसेज और घर के अंदर अपने प्रति बन रहे माहौल को देखकर माही विज का धैर्य जवाब दे गया। खुद को बेवजह निशाने पर लिए जाने और जानबूझकर नेगेटिव दिखाए जाने के अहसास से माही फूट-फूटकर रोने लगीं।
इमोशनली टूट चुकीं माही ने गुस्से और दुख में कहा, “मुझे बस यही लग रहा है कि मुझे ही यहां ऐसे ट्रीट किया जा रहा है। अगर यही सीन है तो मैं यह शो जारी नहीं रखूंगी। मुझे यहां के पैसे भी नहीं चाहिए, मुझे बस यहां से जाना है।”
इसके बाद माही विज अपनी आंखें पोंछते हुए बाथरूम की तरफ चली गईं और अकेली बैठकर रोने लगीं। उन्होंने आगे कहा कि उनका परिवार भी बाहर से शो देख रहा है और उन्हें यह सब देखकर बहुत बुरा लग रहा होगा। इस दौरान घर की अन्य सदस्य अरिश्फा खान और उदिति सिंह उन्हें संभालती और चुप कराती नजर आईं।
क्या सच में शो को अलविदा कहेंगी माही?
गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से घर के अंदर लव गिल और माही विज के बीच तीखी झड़पें देखने को मिल रही थीं। लेकिन लव की मां के सीधे हस्तक्षेप और मैसेज के बाद माही विज काफी अलग-थलग पड़ गई हैं। सोशल मीडिया पर अब यह बहस छिड़ गई है कि क्या माही का यह कदम महज एक पल का गुस्सा है या फिर वह सचमुच सलमान खान के शो को अलविदा कह देंगी। इसका पूरा सच आने वाले एपिसोड में ही सामने आ पाएगा।
ये भी पढ़े-TV एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान





