
पैन से आधार को लिंक करने की तारीख बढ़ी आगे
पैन से आधार को लिंक करने की तारीख बढ़ी आगे | वित्त मंत्रालय ने ऐलान किया|

सरकार ने ऐसे लोगों को जिन्होंने अभी तक आधार-पैन को लिंक नहीं किया है, एक राहत भरी खबर दी है। दरअसल सरकार ने आधार-पैन लिंक की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय ने 28 मार्च को जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया है कि आधार-पैन लिंक की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है।
सरकार ने पैन-आधार को लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने यह जानकारी प्रेस रिलीज जारी करके दी गई।
आधार-पैन लिंकिंग की डेडलाइन पहले कई बार बढ़ाई जा चुकी है। सबसे पहली इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2022 थी, तब लिंकिंग प्रोसेस फ्री थी। 1 अप्रैल 2022 से 500 रुपए फीस लगाई गई थी इसके बाद 1 जुलाई 2022 से फीस बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दी गयी थी|





