
UPI ट्रांजैक्शन होगा महंगा,NPCI ने जारी किया सर्कुलर
UPI ट्रांजैक्शन होगा महंगा,NPCI ने जारी किया सर्कुलर| 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज | 1 अप्रैल से जीपे, फोनपे, पेटीएम ऐप से पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है।

एक अप्रैल से यूपीआई से पेमेंट करना होगा महंगा। 1 अप्रैल से यूपीआई से पेमेंट करने पर आपको चार्ज देना होगा। यानी 1 अप्रैल से GPay, PhonePe, Paytm जैसी apps से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस बारे में सर्कुलर जारी किया है। जिसके मुताबिक यूपीआई से मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर फीस लगाने का सुझाव दिया गया है। इसका मतलब ये है कि 1 अप्रैल से मर्चेंट के साथ की जाने वाली लेनदेन पर आपको अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।
24 मार्च को एनपीसीआई की ओर से ये सर्कुलर जारी किया गया। इस सर्कुलर में प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट फीस लगाने का सुझाव दिया गा है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक यूपीआई पेमेंट सिस्टम इस सुझाव के बाद 2000 रुपए से अधिक से यूपीआई पेमेंट पर पीपीआई फीस यानी एक्सट्रा चार्ज लगाने की तैयारी कर रहा है। अगर ये होता है तो 2000 रुपये से अधिक के लेनेदेन पर 1.1 प्रतिशत का चार्ज लग सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यूपीआई से होने वाले ट्रांजैक्शन का 70 फीसदी ट्रांजैक्शन 2 हजार रुपये से अधिक वैल्यू की होती है। ऐसे लोगों को अब GPay, PhonePe, Paytm जैसे डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए एक्सट्रा चार्ज देना पड़ सकता है।





