5 लाख की आइसक्रीम,गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जापानी आइसक्रीम को दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम करार दिया।

5 लाख की आइसक्रीम (सूत्र :मीडिया)

खाने के शौकीन लोग अक्सर नए-नए फ्लेवर को आजमाते रहते हैं। ऐसे में विभिन्न कीमतों और ब्रांड्स की आइसक्रीम का भी लोग लुत्फ उठाते हैं, लेकिन कई बार नये पन के चलते चपत लग जाती है। हालांकि, बाजार में 5-10 रुपये से लेकर 500-1000 रुपये तक की आइसक्रीम मिलती है, लेकिन हम जिस आइसक्रीम की बात कर रहे हैं। आप उसकी कीमत का अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। 

एक जापानी कंपनी है सेलेटो, जो दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम बेच रही है। इस आइसक्रीम की कीमत 8,73,400 जापानी येन यानी 5.2 लाख भारतीय रुपये है। दुर्लभ सामग्रियों से मिलकर तैयार हुई सेलेटो की आइसक्रीम ‘बायकुया’ चर्चा के केंद्र में है। इस आइसक्रीम को बनाने में पार्मिगियानो चीज, व्हाइट ट्रफल ऑयल जैसी कई अन्य सामग्रियां का इस्तेमाल किया गया है। सेलेटो के कर्मचारियों के मुताबिक, आइसक्रीम स्वाद और बनावट से भरपूर है।

source -social media

Back to top button