Delhi Rain Updates LIVE: दिल्ली में त्राहि-त्राहि हालात, कई सड़कें बंद, कॉलोनियां तर, डूबा यमुना विहार
दिल्ली में गुरुवार शाम यमुना नदी ने अपना सर्वाधिक जलस्तर रिकॉर्ड कर लिया . शुक्रवार की सुबह जलस्तर में हल्की सी गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन अभी भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है.
दिल्ली में त्राहि-त्राहि हालात-सूत्र-ANI
पानी में डूबा यमुना विहार
दिल्ली में आज बारिश नहीं हुई है, लेकिन राजधानी के कई इलाके पानी से तर हैं. यमुना के जलस्तर में भले ही गिरावट हुई हो, लेकिन अभी भी यमुना का पानी दिल्ली के कई इलाकों में घुस रहा है और बाढ़ के हालात पैदा कर रहा है. दिल्ली के यमुना बाजार इलाके की हालत ज्यादा खराब है. यहां कमर से ऊपर तक पानी इकट्ठा हो गया है. गाड़ियां डूब गई हैं और मकानों में पानी भर गया है.
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी कर के बताया है कि शांति वन से गीता कॉलोनी फ्लाई ओवर की तरफ जाने वाले जाने वाले रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है. यहां पर यमुना का पानी इकट्ठा हो जाने के चलते ट्रैफिक रोका गया है.
Traffic Alert Movement of traffic is restricted from Shanti Van towards Geeta Colony Flyover due to rise in water level of Yamuna river. Commuters are advised to plan their journey accordingly. pic.twitter.com/Kv8bnU0RnY
दिल्ली में गुरुवार शाम 8 बजे यमुना का जलस्तर अपने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ कर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था. इश बढ़े हुए जलस्तर से बाढ़ का खतरा भांप घबराए लोगों को शुक्रवार की सुबह राहत मिली. सुबह से ही यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है. 10 बजे तक यमुना का जलस्तर घटकर 208.38 मीटर हो गया.
राजघाट पर तेज हुई पानी भरने की रफ्तार
राजघाट पर एकदम से पानी भरने की रफ्तार तेज हो गई है. पानी भरने के कारण राजघाट के सामने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है. चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है और ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात किया गया है. दिल्ली सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स को भी राजघाट पर तैनात किया गया है.