Parliament Monsoon Session: मोदी सरकार के खिलाफ पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव, लोकसभा में जल्द होगी चर्चा

मणिपुर के मुद्दे पर संसद में गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है | लोकसभा और राज्यसभा में मणिपुर मामले को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है. कई पार्टियां अब अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं, जबकि भाजपा ने इसे विपक्ष का ही सेल्फ गोल बताया है. बुधवार को यह फैसला हो सकता है कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर कब चर्चा होगी.

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

स्पीकर ने स्वीकारा अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है. लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के कई सांसदों द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार कर लिया है. कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद 50 से अधिक सांसदों ने इसका समर्थन किया. लोकसभा स्पीकर ने जल्द ही चर्चा का समय तय करने की बात कही है.

मोदी सरकार पर भड़के खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सदन में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. खरगे ने कहा कि मेरा माइक को बंद किया गया, मेरा अपमान हुआ है. इस मसले पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद राज्यसभा चेयरमैन ने पूरे हंगामे को रिकॉर्ड से हटाने का ऑर्डर दिया. खरगे के बयान के बाद सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

मल्लिकार्जुन खरगे का आरोप लगाया सदन में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं(सूत्र-मीडिया रिपोर्ट्स )

सांसदों ने स्पीकर को सौंपे नोटिस

सूत्रों की मानें तो लोकसभा स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस मिल गए हैं. 12 बजे जब प्रश्नकाल शुरू होगा, तब स्पीकर इसपर कोई फैसला लेंगे. अगर 50 से अधिक सांसद अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में आते हैं, तब स्पीकर को इसे स्वीकार करना होगा और फिर चर्चा के लिए समय तय किया जाएगा.

सूत्र-ANI सोशल मीडिया

मणिपुर मामले पर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार जारी है. सत्र की शुरुआत के बाद से ही दोनों सदनों में आर-पार की जंग छिड़ी है और अब बुधवार को कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव ला रही है. विपक्ष मणिपुर मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर अड़ा है.

Back to top button