कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट, 24 घंटे में 44,059 नए केस

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 44,059 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि रविवार को 45,209 संक्रमित मिले।

वहीं, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 85 लाख के पार पहुंच गई है। दूसरी तरफ, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,059 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना के चलते जान गंवाने लोगों की संख्या 511 रही।

वहीं, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 91,39,866 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 85,62,642 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 41,024 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,43,486 है, जिसमें लगातार गिरावट हो रही है। वहीं, कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 1,33,738 लोगों ने जान गंवाई है। 

Leave a Reply

Back to top button