Saryu Express: ट्रेन में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी अनीस एनकाउंटर में ढेर,2 गिरफ्तार

सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। इस मुठभेड़ में एसओ भी क्रॉस फायरिंग में घायल हो गए।

1 लाख का इनामी बदमाश अनीस एनकाउंटर में ढेर

सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मुठभेड़ में एसओ पूरा कलंदर क्रॉस फायरिंग में घायल हुए। एसटीएफ और अयोध्या पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर के दौरान मुख्य आरोपी मारा गया।

बताया जा रहा है पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी अनीस सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने रहा था। महिला कांस्टेबल ने इसका विरोध किया, मगर वह नहीं माना। महिला पुलिसकर्मी ने बदमाश को पटक दिया। इसके बाद अनीस ने आजाद और विशंभर दयाल के साथ मिलकर महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों बदमाशों ने महिला कांस्टेबल का सिर ट्रेन की खिड़की में मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। अयोध्या से पहले ट्रेन हुई धीमी तो तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

एक हफ्ते में दूसरा एनकाउंटर-
आपको बता दें एक हफ्ते में यह दूसरा एनकाउंटर है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बीते दिनों पुलिस ने डकैती और हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया था।मंगलवार सुबह चार बजे पुलिस ने आरोपी शहबाज को पकड़ा था। शाम सात बजे कोर्ट ले जाते समय आरोपी ने दारोगा की बंदूक छीन कर भागने की कोशिश की, आरोपी ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया।

Back to top button