कोरोना: 24 घंटों में 43,082 नए मामले, रिकवरी दर 93 प्रतिशत से अधिक

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कम और अधिक होने का रुझान लगातार बना हुआ है। संक्रमण के 43,082 नए मामलों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 93,09,788 हो गए हैं।

वहीं 492 नई मौतों के साथ कुल मरने वालों का आंकड़ा 1,35,715 हो गया है। फिलहाल कुल सक्रिय मामले 4,55,555 पर हैं। पिछले 24 घंटे में 39,379 मरीजों के डिस्चार्ज होने के साथ 87,18,517 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 33 हजार से अधिक लोगों के स्वस्थ होने के साथ इससे निजात पाने वालों की संख्या 87.11 लाख के पार पहुंच गई।

देश में रिकवरी दर 93 प्रतिशत से अधिक हो गई है, लेकिन परेशानी का सबब यह है कि इस दौरान स्वस्थ होने वालों की तुलना में नए मामलों की संख्या अधिक रही जिससे सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

देश में गुरुवार रात तक 39580 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 93.06 के पार पहुंच गई। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 4.56 लाख से अधिक हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की दर 4.90 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.46 फीसदी पर बनी हुई है।

महाराष्ट्र कोराना के संक्रमित, सक्रिय और रिकवरी तीनों मामलों में शीर्ष पर है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 6,406 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18 लाख के पार 18,02,365 पहुंच गई।

इस महामारी से 4,815 और मरीजों के स्वस्थ होने से इससे निजात पाने वालों की संख्या 16,68,538 हो गई है।

65 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 46,813 हो गया है। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर अब तक 85,963 पहुंच गई है।

Leave a Reply

Back to top button