
Parliament News: डिंपल यादव, शशि थरूर और फारुख अब्दुल्लाह सहित 49 सांसद सस्पेंड
Lok Sabha MPs Suspended: लोकसभा में आज हंगामा कर रहे 49 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सांसदों को पुरे शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के लिए निलंबित किया गया है। इस कार्यवाही के साथ अब तक 141 सांसदों पर करवाई की गई है। बता दें कि हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

विपक्षी सांसदों के निलंबन की कड़ी में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया। इससे इस सत्र में निलंबित सांसदों की कुल संख्या 141 हो गई है, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम, एनसीपी की सुप्रिया सुले और समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव उन सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कार्यवाही बाधित करने के लिए निलंबित कर दिया है।
राज्यसभा सभापति ने जताई नाराजगी
इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जाहिर की है। जगदीप धनखड़ ने कहा कि ‘एक सांसद मजाक बना रहे थे और एक बड़े नेता उनका वीडियो शूट कर रहे थे। धनखड़ ने कहा कि यह शर्मनाक, अस्वीकार्य है और साथ ही यह सदन का अपमान है।’ बता दें कि हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। बता दें कि संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमले कर रहा है और विपक्ष की मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर सदन में चर्चा करे। वहीं सरकार विपक्ष पर इसे लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रही है।
विधेयकों को बिना किसी सार्थक बहस के पारित करने की साज़िस
कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने सांसदों को संसद से निलंबित किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज अकेले लोकसभा से कम से कम 50 और भारतीय सांसदों को निलंबित कर दिया गया! पूर्ण सफाया किया जा रहा है ताकि कठोर विधेयकों को बिना किसी सार्थक बहस के पारित किया जा सके, और ताकि 13 दिसंबर को लोकसभा में दो घुसपैठियों के प्रवेश की सुविधा प्रदान करने वाले बीजेपी सांसद बेदाग हो जाएं. नई संसद नमोक्रेसी को उसके सभी अत्याचारों में दर्शाती है.”
विपक्षी सांसदों के निलंबन का दौर जारी
सोमवार को इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे 78 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया था अब मंगलवार को 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद दोनों सदनों से कुल निलंबित सांसदों की संख्या 141 हो गई है। मंगलवार को इसे लेकर विपक्ष ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान राज्यसभा सभापति का मजाक बनाने की घटना घटी। वहीं एनसीपी (शरद पवार गुट) चीफ शरद पवार ने राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर संसद सुरक्षा में चूक के मामले पर सरकार से चर्चा की मांग की है।





