
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी…
Ram Mandir Inauguration: केन्द्रीय मंत्री जितेश सिंह ने बताया कि अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को मद्देनजर 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है.

राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से फीडबैक लिया है. केंद्र सरकार ने मंत्रियों से दीवाली जैसा उत्सव मनाने के लिए कहा गया है. उनसे कहा गया है कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करें और गरीबों को खाना खिलाएं. यह बात भी कही गई है कि 22 जनवरी के बाद अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें.
बार काउनसिल ने CJI को लिखा पत्र
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने सी जे आई को एक पत्र लिखा है । पत्र में बीसीआई ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 22 जनवरी को देश के सभी कोर्ट मे छुट्टी घोषित करने को कहा है . यह पत्र बीसी आई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को लिखा है
बताते चले कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इससे पहले अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो गया है. रामलला के मंदिर में गर्भगृह होगा, यहां पांच मंडप होंगे. मंदिर ग्राउंड फ्लोर पर होगा.
हालांकि, उन्होंने कहा था कि मंदिर के फर्स्ट फ्लोर में अभी थोड़ा काम बचा है. यहां राम दरबार होगा. मंदिर का दूसरा फ्लोर अनुष्ठान के लिए हैं. यहां अलग-अलग तरह के यज्ञ और अनुष्ठान होंगे.
दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे केंद्र सरकार के संस्थान
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह सोमवार 22 जनवरी को संपन्न होना है। यह समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना तय है। कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, “अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा।
इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे । केन्द्रीय मंत्री जीतेश सिंह ने बताया कि छुट्टी के ऐलान के बाद कर्मियों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा रहा है।
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर लगभग 12.30 बजे मुहूर्त होगा. इससे पहले पूजा विधि शुरू कर दी गई है और शायद कल रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. इससे पहले 16 जनवरी के राम लला की पुरानी और नई दोनों मूर्तियां नए राम मंदिर में स्थापित की जाएंगी. इसके अतिरिक्त, भगवान राम की मूर्ति का नेत्र आवरण 22 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा खोला जाएगा.





