कोरोना: मामूली गिरावट के साथ पिछले 24 घंटों में 31,522 नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 31,522 नए मामले सामने आए हैं।

बुधवार को कोरोना संक्रमण के 32,080 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे बनी हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 31,522 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। इस तरह देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर  97,67,372 हो गई है।

वहीं, वायरस के चलते पिछले 24 घंटे में 412 मरीजों ने जान गंवाई है, जिसके बाद भारत में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,41,772 हो गई है। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 92 लाख से अधिक है। पिछले 24 घंटे में 37,725 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं।

इस तरह संक्रमणमुक्त मरीजों की कुल संख्या 92,53,306 हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,72,293 है। 

Leave a Reply

Back to top button