
हनुमान जी की कृपा से इन राशियां का शुभ योग, होगा भाग्य उदय
Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक राशिफल विस्तार से बताया जाता है।
हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। 14 मई 2024 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन बजरंग बाली की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और बजरंगबली अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार,मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि-आज का दिन आपके सभी काम अपने आप बनते चले जाएंगे। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका व्यय तो बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्चों को बैलेंस करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर शाबाशी मिल सकती है।
वृष राशि-आज के दिन आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आप शानो शौकत के लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप, आदि की खरीदारी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
मिथुन राशि– आज के दिन जीवनसाथी से पास्ट के इश्यूज को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। कुछ जातक भूमि या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर या गिफ्ट का प्लान बना सकते हैं।
कर्क राशि- आज प्रोफेशनल लाइफ में जान-पहचान बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी संग रिलेशनशिप के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे।
सिंह राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवन में कई बड़े महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने में लिए गए कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा। लेकिन साथी के विचारों का सम्मान करें। साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत और गहरा बनाने की कोशिश करें।
कन्या राशि- आज के दिन पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दोस्तों की मदद से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ इंप्रूव होगी। लव लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला राशि- तुला राशि वालों का आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को अपना फ्यूचर पर ध्यान देना चाहिए और सफलता प्राप्त करने के लिए हर दिन खूब मेहनत करना चाहिए। आज साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।
वृश्चिक राशि- आज के दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतें। आज परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें बनी रहेंगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लव लाइफ में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।
धनु राशि- आज धन से जुड़ी समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। कार्यस्थल पर चुनौतीपूर्ण स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए उत्तम दिन है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और तरक्की के अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं।
मकर राशि- धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ मे काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। कुछ जातकों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में भाग्य साथ देगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। लव लाइफ के कई बड़े बदलाव होंगे।
कुंभ राशि- आज कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बड़े भाई-बहनों की मदद से करियर में तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। नया घर या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। रोमांटिक लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें।
मीन राशि- धन का प्रबंधन होशियारी से करें। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के सुनहरे अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। आईटी और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के विदेश यात्रा के योग बनेंगे। रियल एस्टेट में इनवेस्टमेंट के कई मौके मिलेंगे। लेकिन धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।





